{"_id":"6ab5754ae80c10c551003d89","slug":"power-supply-to-42-villages-disrupted-for-nine-hours-due-to-a-fault-in-the-high-tension-line-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129081-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से नौ घंटे ठप रही 42 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से नौ घंटे ठप रही 42 गांवों की बिजली
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। तेज आंधी और बारिश के दौरान 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से कस्बा श्रीनगर समेत के 42 गांवों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे ठप रही। बिजली आपूर्ति के अभाव में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आठ घंटे बाद फॉल्ट मिल सका। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई।
बुधवार की शाम अचानक मौसम में परिवर्तन के साथ बिजली कड़की व आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान श्रीनगर पावर हाउस की मुख्य हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे कस्बा श्रीनगर, पवा, बिलखी, मुरानी, लुहेड़ी, ननौरा, बसौरा समेत 42 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई। तब बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य की देखरेख में संविदाकर्मी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट खोजने में जुट गए। अंत में रेलवे क्रॉसिंग बजरिया के पास बिजली लाइन फॉल्ट जानकारी हुई जहां केबल बॉक्स जला था जिसे सही करने में कर्मचारियों को करीब आठ घंटे का समय लग गया।
शाम पांच बजे से गुल बिजली रात एक बजे बहाल हो सकी। इस दाैरान घरों में कूलर, पंखा आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन गए। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा समेत विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इससे लोगों को आसपास के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ा। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता का कहना है कि बिजली कड़कने से बजरिया के पास केबल बॉक्स जल गया था। इससे बिजली आपूर्ति ठप रही।