{"_id":"6ab575c89fa6c4a3dc081436","slug":"instructions-to-complete-the-construction-work-of-the-jail-building-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129079-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जेल भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जेल भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बृहस्पतिवार को शहर के बिलवई रोड पर निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया। कहा कि निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी की जाए। कार्य की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा हो। उन्होंने कार्य को 15 अक्तूबर तक पूरा करने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए।
उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति व निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से ली। निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन भवनों, बैरक, प्रशासनिक परिसर, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित संरचनाओं समेत अन्य निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।