फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers demanded compensation for land acquisition

Mahoba News: ग्रामीणों ने मांगा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा

Wed, 11 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers demanded compensation for land acquisition
महोबा। कबरई बांध के उच्चीकरण के कार्य के लिए ली गई झिरसहेवा गांव की जमीन का और मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के झिरसहेवा गांव निवासी अरविंद कुमार, सुखदेव, शिवचरन, राजेंद्र, जनक, नरेंद्र, अजय, राकेश कुमार, संदीप कुमार, वीरेंद्र सुमित, प्रदीप, सरस्वती, नेहा, सुधीर शर्मा, कल्लू आदि ने डीएम को सौंप ज्ञापन में बताया कि कबरई बांध के उच्चीकरण के लिए उनकी जमीन ली गई है। जमीन अधिग्रहण में उनकी कृषि भूमि, मकान आदि चले गए। इससे ग्रामीणों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ रहा है। गांव बसाने के लिए और मुआवजा चाहिए। झिरसहेवा गांव को अलीपुरा, कबरई के बीच विस्थापित होना चाहिए। गांव में तालाब, स्कूल, आंगनबाड़ी, मोक्षधाम आदि भी स्थापित कराए जाएं। उन्हें भूमि अधिग्रहण-2013 के तहत मुआवजा दिया जाए। ताकि, विस्थापित गांव में रहने के दौरान किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed