{"_id":"5df668af8ebc3e87e35d4302","slug":"two-people-injured-in-a-clash-of-bikes-face-to-face-mahoba-news-knp5324090108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। बिलवई मार्ग में करिया पठवा के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिस जवानों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, लवकुशनगर मार्ग में कुम्हड़ौरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम बिलवई निवासी मोनू राजपूत (28) पुत्र नरेश बाइक से महोबा की तरफ आ रहे थे। महोबा से बिलवई जा रहे वीरपाल (32) पुत्र किशोरीलाल जैसे ही करिया पठवा के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही मोनू की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह लवकुशनगर के ग्राम पुरा निवासी हल्के 24 पुत्र करन गांव से बाइक द्वारा महोबा आ रहा था। तभी कुम्हड़ौरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।