{"_id":"6aa83ffea9801650e001f304","slug":"two-people-including-a-salesman-assaulted-fir-registered-against-six-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128788-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सेल्समैन समेत दो से मारपीट, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सेल्समैन समेत दो से मारपीट, छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सेल्समैन समेत दो लोगों से मारपीट और धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
थाना खरेला के बरायं गांव निवासी रोहित सिंह ने बताया कि वह ऐचाना गांव स्थित देसी शराब ठेका में सेल्समैन का काम करता है। रविवार की शाम करीब छह बजे वह ठेके के सामने किराना दुकान से गुटका लेने जा रहा था। पुराने विवाद के चलते रास्ते में बाइक से आए राहुल तिवारी, रामनारायण व दो अन्य व्यक्ति उसे रोककर पीटने लगे। बाद में दबंग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
एक अन्य घटना में थाना पनवाड़ी के गुगौरा गांव निवासी वीर सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रोजाना खेत जाते समय गांव के जय सिंह और उसका भाई मान सिंह गाली गलौज करते हैं। आरोप लगाया कि दोनों उसकी पत्नी, बच्चों व छोटे भाई हरी सिंह से भी अभद्रता करते हैं। आशंका जताई कि दबंग कभी भी उसकी व उसके परिजन की हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।