{"_id":"6a8b41ca19aa32ae550070e5","slug":"two-locators-arrested-for-facilitating-the-passage-of-trucks-without-paying-royalty-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128194-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिना रॉयल्टी ट्रक निकलवाने वाले दो लोकेटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिना रॉयल्टी ट्रक निकलवाने वाले दो लोकेटर गिरफ्तार
विज्ञापन
-एक माह पहले दो होमगार्ड व 19 लोकेटरों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पत्थरमंडी कबरई में बिना रॉयल्टी के वाहनों को निकालने व राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले दो और लोकेटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी 16 लोकेटर फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
खनिज विभाग के निरीक्षक जितेश कुमार ने थाना कबरई में तहरीर देकर बताया था कि पत्थरमंडी कबरई में बिना रॉयल्टी वाहनों को निकलवाने के लिए संगठित लोकेटर सक्रिय होने की सूचना मिली थी। लोकेटरों की ओर से बिना रॉयल्टी के वाहनों को निकाला जा रहा था। इससे सरकार के राजस्व को क्षति पहुंच रही थी। 22 जुलाई की रात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच की और खनिज चेकपोस्ट के सीसीटीवी फुटेज चेक किए लेकिन रात के समय सीसीटीवी कैमरे बंद होने व फुटेज न होने पर होमगार्डों की मिलीभगत से बिना रॉयल्टी वाहनों को निकाले जाने की पुष्टि हुई थी।
खनिज निरीक्षक ने होमगार्ड देवीदीन, तुलसीदास और 19 लोकेटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले में शामिल किदवईनगर कबरई निवासी अर्पित द्विवेदी व बबेड़ी निवासी योगेश सिंह को धरौन मोड़ से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले इस मामले में भानु को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।