फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Today 46.78 lakh plants will be planted simultaneously

आज एक साथ रोपित किए जाएंगे 46.78 लाख पौधे

Sat, 04 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Today 46.78 lakh plants will be planted simultaneously
महोबा। वन महोत्सव के दौरान 5 जुलाई को जिले में एक साथ 46.78 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विभिन्न विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। विकासखंड कबरई के ग्राम बिलवई में चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर, सांसद व विधायक पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम एके तिवारी ने बताया कि वन महोत्सव के तहत रविवार को पूरे जिले में एक साथ 46 लाख 78 हजार 400 पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर प्रधान, विकासखंड स्तर पर ब्लॉक प्रमुख और जिला स्तर पर अन्य जनप्रतिनिधि पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनेंगे। डीएम ने बताया कि वन महोत्सव में रविवार को ग्राम बिलबई में कमिश्नर, सांसद, विधायक की मौजूदगी में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने वन महोत्सव के दौरान सभी लोगों से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की है। कहा कि पौधरोपण किसी यज्ञ से कम नहीं होगा और हमारा पर्यावरण भी संतुलित होगा। इसलिए सभी लोग इस पुनीत कार्य में आगे आएं, ताकि जिले को हराभरा बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed