फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three including student died due to fever and vomiting and diarrhea

Mahoba News: बुखार व उल्टी-दस्त से छात्र समेत तीन की मौत

Tue, 30 Apr 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three including student died due to fever and vomiting and diarrhea
महोबा। जिले में तेज धूप और लू के कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को बुखार और उल्टी-दस्त से छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, पिछले 24 घंटे में गंभीर रूप से बीमार 19 लोगों को वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया गया। चिकित्सक लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने व जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से सुबह से निकल रही तेज धूप और दोपहर बाद मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ जुटी रही। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवा लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं अलग-अलग कक्षों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओपीडी में 941 मरीज दिखाने पहुंचे। इसमें से 60 फीसदी मरीज संक्रामक बीमारियों से ग्रसित रहे। 24 घंटे के अंदर राहुल, शिवानी, हेमा, दिव्या, गिल्लो, विद्या, अमित, विकास, रूही, नेहा, योगेश, मानसी, आदर्श, वर्षा, राजदीप, समीर, राममूर्ति, महक और प्रतिज्ञा की हालत गंभीर होने पर अस्पताल के वार्डों में भर्ती किया गया।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के खेराकछार निवासी मुकेश (16) गांव के ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। दो दिन से बुखार आने पर परिजन उसका इलाज करा रहे थे। रविवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल महोबा लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह शहर के कल्याण सागर निवासी घासीराम और छानीकलां निवासी जोधा एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed