फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There will be a lot of cultural programs in Mela Jalvihar

Mahoba News: मेला जलविहार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

Mon, 25 Sep 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
There will be a lot of cultural programs in Mela Jalvihar
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले जलविहार मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बाहर से आने वाले कलाकार लोक संगीत से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने बताया कि मेला जलविहार महोत्सव में 27 सितंबर को दोपहर तीन बजे से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। रात आठ बजे से आल्हा गायन होगा। जिसमें नवरस बुंदेली लोक कला समिति महोबा के कलाकारों के अलावा चंद्रभान, दीक्षा, प्रतीक्षा महोबा व दिलीप द्विवेदी हमीरपुर आल्हा गायन की प्रस्तुतियां देंगे। 28 सितंबर को दोपहर तीन बजे से विमान यात्रा का आयोजन होगा। रात आठ बजे से जवाबी कीर्तन होगा। जिसमें राजू रंगीला रायबरेली व राखी आजाद उरई प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही दोपहर दो से शाम छह बजे तक आचार्य श्रीकृष्णा महाराज श्रीमदभागवत कथा में प्रवचन देंगे। 29 सितंबर को रात आठ बजे जयप्रकाश पटेरिया एंड पार्टी छतरपुर का लोकगीत कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

30 सितंबर को रात आठ बजे लखनऊ के कलाकार नाटक का मंचन करेंगे। कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा। एक अक्तूबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सुबह दस से शाम छह बजे होगी। दो अक्तूबर को शाम सात से रात 12 बजे तक बूगी-बूगी कार्यक्रम होगा। जिसमें 12 साल से कम उम्र के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। तीन अक्तूबर को रात आठ बजे से बुंदेली राई नृत्य होगा। जिसमें टीकमगढ़ के कलाकार प्रस्तुति देंगे। चार अक्तूबर को रात आठ बजे से भजन संध्या होगी। जिसमें संदीप मेलो हार्मनी बैंड भोपाल के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

जलविहार मेले में उमड़ेगी भारी भीड़
कुलपहाड़। जलविहार मेले का आयोजन धूमधाम होगा। मंदिरों से भगवान को विमान में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ एक स्थान पर ले जाकर जल विहार कराया जाएगा। सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन किया जाएगा। बाद में कुलपहाड़ में जलविहार संपन्न होगा। जिसका उत्सव एक महीने चलेगा। गौरहरी, सतारी, बूढ़ी, द्वासी गांव में जल विहार संपन्न हो चुका है। 26 सितंबर को सुगिरा गांव में जलविहार मेले का आयोजन होगा। इसके बाद 27 सितंबर को कुलपहाड़ में जलविहार मेला का आयोजित होगा। जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed