{"_id":"6aa0538190b5fcb69b0bf1ab","slug":"sis-wife-dies-under-suspicious-circumstances-poisoning-alleged-mahoba-news-c-12-knp1014-1644399-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 14 परिचय-संगीता राजपूत (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के टिकरिया गांव में एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का पति जनपद इटावा में एसआई के पद पर तैनात है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
जनपद फतेहपुर के मलिकपुर गांव निवासी योगेंद्र राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने बेटी संगीता (25) की शादी थाना अजनर के टिकरिया निवासी अनोज राजपूत के साथ नौ जुलाई 2024 को की थी। शादी में 10 लाख रुपये, एक प्लाॅट, आभूषण व दहेज का सामान दिया था। शादी के बाद से ससुराल वाले स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर संगीता को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मारपीट की गई। यह बात उसकी बेटी ने फोन कर पिता को बताई।
सात सितंबर को बेटी ने फोन कर बताया कि ससुरालीजन उसे जान से मारना चाहते हैं। उससे मारपीट की जा रही है। इसके बाद फोन कट गया। जब वह रात नौ बजे बेटी के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। पता चला कि ससुराल वाले संगीता को छतरपुर ले गए हैं। जब वह छतरपुर पहुंचे तो संगीता मृत अवस्था में मिली। पिता और भाई धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने ही उसकी बेटी की जहर खिलाकर हत्या की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जााएगी।