फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   RPF accused of assault and jeep ramming

Mahoba News: आरपीएफ पर मारपीट व जीप चढ़ाने का लगाया आरोप

Wed, 03 Apr 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
RPF accused of assault and jeep ramming
महोबा। रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगकर गुजारा करने वाले घुमंतू परिवार ने आरपीएफ पुलिस पर मारपीट और बच्ची पर जीप चढ़ाने का आरोप लगाया है। जीप की टक्कर से घायल हुई बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन महोबा परिसर में पार्किंग के पास घुमंतू जाति के कुछ परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। यहां रहने वाले शंकर ने बताया कि मंगलवार की रात उसका भाई दीपक अपनी पत्नी किरन और तीन साल की बच्ची रायना के साथ खाना खाने के लिए बैठे थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान आरपीएफ थाने में तैनात पुलिस जीप से अचानक आई और परिवार के लोगों को जबरन हटाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बल प्रयोग करते हुए मारपीट भी की और वहां रखा भोजन भी फेंक दिया। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने जीप पीछे करते हुए मासूम बच्ची रायना के ऊपर चढ़ा दी। जिससे वह घायल हो गई। घायल मासूम को परिजन जिला अस्पताल लाए। परिजनों ने कोतवाली व पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरपीएफ के आईजी एसके सिन्हा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही हैं। यदि ऐसा है तो जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed