{"_id":"64f76e0441c672fcf4038798","slug":"pratigya-received-teaching-excellence-award-mahoba-news-c-12-1-agr1007-394400-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रतिज्ञा को मिला टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रतिज्ञा को मिला टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड
विज्ञापन
महोबा। फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन व पं. धर्मप्रकाश शर्मा मेमोरियल चेरिटेबिल ट्रस्ट पुष्कर राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड सीजन फोर के विजेताओं की घोषणा की गई। ऑनलाइन वोटिंग में सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वालों को टीचिंग एक्सीलेंस अवाॅर्ड के विजेता के रूप में चुना गया।
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलयन बरीपुरा की शिक्षिका प्रतिज्ञा त्रिवेदी को टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड का विजेता चुना गया। प्रतिज्ञा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ विद्यालय में विभिन्न नवाचारों से शिक्षण कार्य कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। ट्रस्ट की ओर से विजेताओं को सार्टिफिकेट, मेडल व ट्रॉफी प्रदान की गई।