{"_id":"5e5aa9858ebc3ef3bb2f6db1","slug":"police-team-raided-and-caught-huge-amount-of-explosives-mahoba-news-knp54777745","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में पकड़ा विस्फोटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में पकड़ा विस्फोटक
विज्ञापन
महोबा। शहर के डहर्रा मंडी के पास शनिवार को कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक के भरी वैन को पकड़ा है। यह विस्फोटक पहाड़ों पर खनन के लिए ब्लास्ट करने वाला है। विस्फोटक की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। चालक व कई अन्य लोग मौके से भाग गए। एसपी मणिलाल पाटीदार ने गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा पहाड़ गांव की मंडी में कई जगह पहाड़ों पर पत्थर खनन का काम होता है। पत्थरों को तोड़ने के लिए विस्फोटक का प्रयोग किया जाता है। सुबह कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी ने फोर्स साथ सटीक सूचना पर डहर्रा गांव के पास एक वैन को रोका। तलाशी में वैन में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। चालक व अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने विस्फोटक से भरी वैन को कब्जे में ले लिया है।
एसपी ने बताया कि वैन में ईडी, डायनामाइट सेल, अमोनियम नाइट्रेट व अन्य विस्फोटक बरामद किया गया है। वैन मालिक व विस्फोटक कौन ले जा रहा था। इसका पता लगाया जा रहा है।