फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PM housing and illegal occupation issue in Samadhan Divas

समाधान दिवस में पीएम आवास व अवैध कब्जों का गूंजा मुद्दा

Tue, 21 Jan 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
PM housing and illegal occupation issue in Samadhan Divas
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ में मंगलवार को जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रधानमंत्री आवास व अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का मुद्दा गूंजा। समाधान दिवस में आई 48 शिकायतों में से महज तीन का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

समाधान दिवस में सुबह से ही शिकायतकर्ताओं का टोटा रहा। एडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं। वार्ड 13 के सभासद धर्मेंद्र यादव ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि एक वर्ष पहले पात्र लाभार्थी हरीओम, फूलारानी, रमाशंकर, गोविंद, गनेशी आदि लोगों को प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त ही नहीं मिली। ग्राम सिरमौर निवासी नृपतसिंह, भगवत, रामचंद्रन, चंद्रभान, मीरा, कुंवरबाई, बृजेंद्र, खलक सिंह, अर्चना, रामदेवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाया। ग्राम अरघट मऊ निवासी अरविंद कुमार ने शिकायत पत्र में बताया कि लेखपाल व राजस्वकर्मियों द्वारा कब्जा हटवाने के बावजूद भी दबंगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर तारबाड़ी लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायते आईं। इसके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डॉ. सुमन, एसडीएम मो. उवैस, सीओ अवध सिंह, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी अजनर सीवी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed