फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Parking lot fixed during the fair, route of vehicles will remain diverted

Mahoba News: मेले के दौरान पार्किंग स्थल निर्धारित, डायवर्ट रहेगा वाहनों का रूट

Wed, 30 Aug 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 30 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Parking lot fixed during the fair, route of vehicles will remain diverted
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर शहर में रूट डायवर्ट रहेगा। साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। इस दौरान बांदा, कबरई व खन्ना की ओर से आने वाले मेला से संबंधित वाहनों को हमीरपुर चुंगी के पास बाबा ढाबा के सामने वाले मैदान व डाक बंगला मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह छतरपुर व श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन से होते हुए सीओ सदर के आवास के सामने वाले मैदान में पार्क किया जाएगा। कुलपहाड़ व पनवाड़ी से आने वाले वाहनों को बीएसएनएल टावर वाली सड़क मोड़ से होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे मैदान में खड़ा कराया जाएगा जबकि दोपहिया वाहन रामनगर तिराहा के पास नवनिर्मित जीजीआईसी परिसर में पार्क किए जाएंगे। चरखारी की ओर से आने वाले वाहन बजरिया चौकी के पास से होकर पॉलिटेक्निक मुख्यद्वार से प्रवेश कर मैदान में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बिलबई की ओर आने वाले वाहन रेलवे क्राॅसिंग से पहले करिया पठवा ईदगाह के सामने मैदान में पार्क होंगे। पठा रोड की ओर से आने वाले वाहन वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के पास छत्रसाल स्टेडियम में खड़े कराए जाएंगे। लवकुशनगर की ओर से आने वाले वाहन कंचन गार्डन मैदान में पार्क होंगेे। राठ चुंगी से बिलबई तिराहा, झलकारी बाई तिराहा से ललिता भवन तक मेला क्षेत्र के लिए कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। बस स्टैंड महोबा से चरखारी जाने वाली बसों को हमीरपुर चुंगी होते हुई सागर रोड से पुलिस लाइन, सूपा होते हुए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी से महोबा को आने वाली बसें सूपा, कुलपहाड़ रोड, पुलिस लाइन, सागर रोड से हमीरपुर चुंगी होेते हुए बस स्टैंड आएंगी। बस स्टैंड से कुलपहाड़ की ओर जाने वाली बसें नवनिर्धारित रूट पर ही आवाजाही करेंगी। आवश्यक सेवाओं व सामग्री से संबंधित ट्रक रात में 12 से सुबह छह बजे तक हमीरपुर चुंगी से प्रवेश करेंगे और उसी रास्ते से वापस होंगे। मेले के दौरान भारी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed