फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   other

महोबा : रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से परेशान नागरिकों ने लगाया जाम

Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
बजरिया के पास रेलवे अंडरब्रिज में जाम लगाए नागरिक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। बजरिया रेलवे अंडर पास में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार को महिला कांग्रेेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक चरखारी, खरेला, मुस्करा जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस और रेलवे अधिकारी के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन

झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर छह से अधिक स्थानों पर अंडर पास बनाए गए हैं। बारिश होने पर अंडर पास में जलभराव हो जाता है। दो से तीन फीट पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। शुक्रवार रात बारिश का पानी भरने से कई वाहन बंद होने से अंडर पास में जाम की स्थिति बन गई। परेशान लोगों ने शाम करीब चार बजे जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। महिला कांग्रेेस की जिलाध्यक्ष शकीला बानो ने कहा कि जलभराव की समस्या की जानकारी एक वर्ष पहले डीएम और रेलवे के अधिकारियों को दी गई थी, इसके बावजूद समाधान नहीं कराया गया। जाम की सूचना पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समस्या को जल्द समाधान करने का आश्वासन देकर शाम पांच बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed