फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One lakh crops of ash in the barn fire

खलिहान में आग लगने से एक लाख की फसल राख

Mon, 22 Apr 2019 12:09 AM IST
mahoba Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 22 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
One lakh crops of ash in the barn fire
आग से जलकर राख हुई खलिहान में रखी फसल। - फोटो : amarujala
  खन्ना (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम तमौरा में खलिहान में रखी फसल में आग लग जाने से करीब एक लाख रुपये की फसल जलकर राख हो गई। सारी फसल जल जाने से किसान का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों पर फसल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाना खन्ना में दे दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।  
विज्ञापन



ग्राम तमौरा निवासी कुंज बिहारी ने छह बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। फसल पकने के बाद सारी फसल काटकर खलिहान में रख दी। फसल की कतराई के लिए थ्रेसर की तलाश की जा रही थी। दो दिन बाद फसल की कतराई होनी थी। शनिवार की रात को फसल में आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने आग लगाकर फसल को जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी हैं।
विज्ञापन

फसल जलने के बाद किसान के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। किसान का कहना है कि फसल से ही साल भर के खानपान के इंतजाम के साथ बच्चों की पढ़ाई व अन्य खर्च चलता था। अब खाद बीज तक का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। थानाध्यक्ष खन्ना अनिल कुमार सिंह  का कहना है कि तहरीर मिल गई हैर। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed