{"_id":"6712a8f3cd95eb668a0b924a","slug":"number-of-dengue-patients-reaches-five-admitted-to-hospital-mahoba-news-c-225-1-mah1001-109795-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची पांच, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची पांच, अस्पताल में भर्ती
Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मच्छरों के चलते शहर में भी डेंगू ने पांव पसार लिए हैं। रोडवेज कर्मी ब्लड सैंपल की जांच के दौरान डेंगू पॉजीटिव निकला। अब जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
वार्ड में भर्ती कराकर मरीजों का डॉक्टर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। हालांकि, प्लेटलेट्स घटने से मरीजों की हालत नाजुक बनी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित मरीजों की भीड़ जुट रही है। पर्चा काउंटर, दवा वितरण कक्ष और डॉक्टर कक्ष में मरीजों की कतारें लग रही हैं।
शहर के गांधी नगर निवासी व रोडवेज कर्मी विवेक शुक्ला की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने ब्लड सैंपल की जांच कराने की सलाह दी। तब जिला अस्पताल की पैथालॉजी में रेपिड जांच के दौरान डेंगू के लक्षण मिले। पुष्टि के लिए सैंपल को जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजा गया। लैब में एलाइजा मशीन से की गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
मरीज को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है। घबराने की जरूरत नहीं है। नियमित दवाओं के सेवन से मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।