फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now thyroid vitamin D-3 test in district hospital

Mahoba News: अब जिला अस्पताल में थायरायड विटामिन डी-3 की जांच

Tue, 22 Jul 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now thyroid vitamin D-3 test in district hospital
महोबा। जिला अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार थायरायड, विटामिन डी-3 आदि जांच की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजों को निजी पैथोलॉजी व दूसरे जिलों का सहारा नहीं लेना पड़ेागा। उन्हें जिला अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। इससे मरीजों के रुपयों और समय की बचत होगी।
विज्ञापन

करीब 10 लाख की आबादी वाले जिले में अभी तक थायराइड की जांच नहीं होती थी। हालत यह थे कि जिला अस्पताल में थायराइड मशीन न होने के चलते मरीज दूसरे जनपदों के अलावा निजी क्लीनिकों का सहारा लेते थे।
विज्ञापन

बाहर जांच कराने में मरीजों की थायरायड व विटामिन डी-3 के लिए 1,200 से 1,500 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। अब इस समस्या से निजात मिल गई है। मरीजों को जिला अस्पताल में ही थायराइड जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि शासन से थायरायड व विटामिन जांच मशीन मिल गई है। इससे थायरायड टी3, टी4, टीएसएच, डी डायमर, विटामिन डी-3 और पीसीटी की जांचें होगी।
सोमवार से मरीजों की थायरायड, विटामिन डी-3 की जांच निशुल्क होने लगी।
ऐसे में मरीज निजी क्लीनिकों में तीन से चार हजार रुपये खर्च करने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed