फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now the farmer will guard the crop

अब किसान गन करेगी आवारा पशुओं से फसल की रखवाली

Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now the farmer will guard the crop
कुलपहाड़ (महोबा)। अब किसान गन अन्ना मवेशियों से फसलों की रक्षा करेगी। तेज धमाका करने वाली यह गन 20 रुपये के कार्बाइड पाउडर में 40 बार आवाज करेगी। अधिकांश किसानों ने यह गन तैयार कर फसल की रखवाली करना भी शुरू कर दिया है। किसानों ने अन्ना मवेशियों से फसलों की रखवाली का अब एक नया तरीका निकाला है। जिसे किसान गन का नाम दिया है। इस गन में डेढ़ इंच से लेकर तीन इंच तक के पाइप के टुकड़े जुड़े हैं और पीछे पाइप में कार्बाइड पाउडर भरने को छेद है। जिसे चलाते समय बंद कर दिया जाता है। सबसे नीचे की ओर गैस लाइटर लगाया है, जो ट्रिगर का काम करता है। किसान भवानी शंकर ने बताया कि उसने यह किसान पाइप गन मात्र 250 रुपये में खरीदी है। 20 रुपये के एक पैकेट कार्बाइड पाउडर से 40 बार धमाके होते हैं। इस गन के उपयोग से किसान रात में अपने खेतों से आवारा पशुओं से फसल को बचा सकते हैं। यह गन किसानों में बेहद फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed