फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nirikshan By DM

घरों के बाहर नल लगे मिलने पर डीएम ने एक्सईएन को फटकारा

Sat, 19 Dec 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nirikshan By DM
उरवारा के चंदेलकालीन मंदिर का निरीक्षण कर निर्देश देते डीएम - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को अफसरों के साथ विकासखंड कबरई के उरवारा गांव में हर घर नल से जल योजना का सत्यापन किया। गली में नल लगे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल निगम के एक्सईएन एसएस तोमर को फटकार लगाई। कहा कि नल घरों के अंदर लगाए जाएं, ताकि पानी बर्बाद न हो। गली व सड़कें भी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

उरवारा गांव के सत्यापन में ग्रामीणों ने पानी की मुख्य लाइन में लीकेज की शिकायत की। डीएम ने एक्सईएन जल संस्थान व जलनिगम को निर्देश दिए कि जिले की सभी मुख्य लाइनों को चेककर लीकेज बंद कराए जाएं। डीएम ने उरवारा के चंदेलकालीन मंदिर व तालाब का निरीक्षण किया। मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम सदर राजेश यादव को निर्देश दिए कि जमीन की पैमाइश कराएं, यदि कोई अवैध कब्जा मिले तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। डीएम ने इमिलियाडांग गांव की गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए शेड की व्यवस्था न मिलने पर प्रधान व सचिव को लताड़ लगाई। बीडीओ कबरई विनीत यादव को निर्देश दिए कि शेड निर्माण करने का कार्य आज ही शुरू करें। डीएम ने उर्मिल बांध और वहां के गेस्ट हाउस को देखा। एक्सईएन सिंचाई को इसकी साफ-सफाई व मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
ग्राम पंचायत अतरारमाफ में डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे। डीएम ने गांव के कोटेदार को निर्देश दिए कि गोशाला में गायों की सुरक्षा के लिए बोरे उपलब्ध कराएं। अतरारमाफ में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण समय से पूरा न कराए जाने पर एक्सईएन आरईएस को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। बनाए गए बहुउद्देश्यीय सभागार के डिजाइन व निर्माण को लेकर डीएम ने संदेह जताया। उन्होंने सीडीओ हरिचरण सिंह को निर्देश दिए कि स्टीमेट मंगाकर इसका परीक्षण करें और लापरवाही मिले तो कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed