{"_id":"5e6a774d8ebc3ea4bc03a618","slug":"medical-store-found-unlicensed-in-raids-mahoba-news-knp549947492","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, दवाओं का विक्रय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, दवाओं का विक्रय रोका
विज्ञापन
महोबा। नकली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा है। गुुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर ननौरा में छापा मारा, जहां दवाओं के बिल बाउचर व एक्सपायरी दवाओं की जांच की। मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया। जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने 11 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाते हुए दो दवाओं के नमूने भरे।
ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण दौरान मेडिकल स्टोर में इंद्रेश तिवारी मौजूद मिले। जो मेडिकल से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके। निरीक्षण में पेनड्रम एनएफ क्रीम व इंट्राजेसिक एमआर टेबलेट का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही लाइसेंस प्रस्तुत न करने तक 11 दवाओं के विक्रय पर रोक लगाई गई। औषधियों की जांच रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल के बाहर जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर लिखा पाया गया जबकि दवाओं के खरीद बिल में गुरुदेव मेडिकल लिखा पाया गया जो कि संदिग्धता जाहिर करता है।
उन्होंने मेडिकल का लाइसेंस और दवाओं के बिल बाउचर दो दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मेडिकल में एक्सपायरी दवाओं का रखरखाव मानक के अनुरूप नही पाया गया। छापामार कार्रवाई से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों की जांच की जाएगी ताकि नकली दवा बेचने वालों पर लगाम लग सके। उन्होंने लोगों से दवा लेते समय पक्का बिल लेने की अपील की है।