{"_id":"6ab80bee3893df2879082e49","slug":"science-and-mathematics-gardens-will-be-set-up-in-pm-shri-schools-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129125-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पीएमश्री स्कूल में बनेंगे विज्ञान और गणित गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पीएमश्री स्कूल में बनेंगे विज्ञान और गणित गार्डन
विज्ञापन
महोबा। पीएमश्री स्कूलों में विज्ञान और गणित गार्डन बनाया जाएगा। इसमें विज्ञान व गणित से जुड़े मॉडल लगाए जाएंगे। छात्र इन्हें देखकर, सौरमंडल में कितने ग्रह हैं, कोण कैसे बनता है आदि विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। गार्डन को माह दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। विज्ञान गार्डन में सौरमंडल मॉडल से छात्र सूर्य और ग्रहों के बारे में जान सकेंगे। गणित गार्डन में कोण मॉडल से अलग-अलग कोण समझेंगे। दूरी मापक मॉडल से मिलीमीटर, सेंटीमीटर, मीटर व किलोमीटर के बारे में जानेंगे। कृत्रिम मानव मॉडल से शरीर के प्रमुख अंगों की जानकारी मिलेगी। ट्रैफिक और दिशा टावर से यातायात संकेत व चारों दिशाओं की जानकारी दी जाएगी। बच्चे यहां मॉडल देखकर विज्ञान व गणित को आसानी से समझ सकेंगे। दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थी भी यहां भ्रमण कर सकेंगे।
ये मॉडल होंगे खास
विज्ञान और गणित गार्डन में सोलर सिस्टम, ट्रैफिक टावर, दिशा टावर, दूरी मापक, कोण प्रदर्शन, फिजिकल बैलेंस, अबेकस, एक्स-वाई जियोबोर्ड व कृत्रिम मानव के मॉडल लगाए जाएंगे। ड्रोन मॉडल से छात्र उसके प्रमुख हिस्सों और काम करने का तरीका समझेंगे। एआर चार्ट से मानव विकास और सौरमंडल की जानकारी दी जाएगी।