फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   273 candidates cleared the interview and secured jobs.

Mahoba News: साक्षात्कार में खरे उतरे 273 अभ्यर्थी, मिली नौकरी

Sat, 26 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
273 candidates cleared the interview and secured jobs.
महोबा। जिला सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को सेवायोजन विभाग, मॉडल कॅरिअर सेंटर और आईटीआई की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में 273 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। नियक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

रोजगार मेले में 452 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान कंपनियों, कार्य, पद, वेतनमान आदि की जानकारी दी। इसके बाद साक्षात्कार हुआ। थर्मिट इंडिया कॉर्पोरेशन, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, एचडीएफसी बैंक, इक्विटास स्माल एंड एयू स्माल फाइनेंस बैंक, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, बुंदेलखंड ऑटोमोबाइल्स, लोनीफाई फाइनेंस, एसआईएस इंडिया सिक्योरिटी, लावा इंटरनेशनल आदि के प्रतिनिधियों ने 273 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को एमएलसी प्रतिनिधि रणविजय सिंह सेंगर, आईटीआई प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा व जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। यहां पर वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, मॉडल कॅरिअर सेंटर की यंग प्रोफेशनल अर्चना यादव, जिला कौशल प्रबंधक ओमप्रकाश यादव, डीपीएम संतोष चौरसिया, रवि चौरसिया, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अनिल, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed