{"_id":"6ab80cea9ddd8ba8c50a2a76","slug":"fir-against-ration-dealer-for-irregularities-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129145-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अनियमितता पर राशन विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अनियमितता पर राशन विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के भुजपुरा गांव में राशन वितरण में अनियमितताएं और गबन पर सरकारी राशन विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
ग्रामीणों ने भुजपुरा के राशन विक्रेता पर अनियमितता करने का आरोप लगाया था। शिकायतों पर जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रसाद सिंह ने जांच के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक कुलपहाड़ प्रवीण वर्मा ने राशन कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। उन्होंने वितरण संबंधी अभिलेखों की बारीकी से जांच की। जांच में राशन विक्रेता की लापरवाही उजागर हुई। एसडीएम आदेश सिंह सागर की संस्तुति पर पूर्ति निरीक्षक ने जमुना प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।