{"_id":"635582e6f4ecd97a9650d7be","slug":"mahoba-report-filed-against-seven-people-including-village-head-mahoba-news-knp72483844","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के लोहरगांव में शनिवार की रात सरकारी भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने से ग्रामीण भड़क गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। लेखपाल ने ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्लॉक पनवाड़ी की लोहरगांव पंचायत में सरकारी भूमि पर पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव था। धनतेरस की रात इसी भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधान ने अन्य लोगों के साथ का माहौल खराब करने के लिए रातोंरात प्रतिमा स्थापित कराई है।
ग्रामीणों का विरोध और हो-हल्ला के बाद एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित, थानाध्यक्ष उपेंद्रनाथ राय मौके पर पहुंच गए और डीएम को मामले से अवगत कराया। लेखपाल चंद्रकुमार की तहरीर पर ग्राम प्रधान जय सिंह, जगमोहन, लखनलाल, अशर्फीलाल, जयपाल, हरदयाल व अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। त्योहार को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।