फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

अस्पताल में भर्ती अनशनकारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पहुंची पुलिस

Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। शनिवार की रात बेटे की मौत के मामले में अनशनकारी लखनऊ जाकर आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए अस्पताल से जाने लगा। तब कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर दोबारा भर्ती कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राठ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी राहुल सोनी व जितेंद्र अहिरवार के शव कीरत सागर तालाब में मिले थे। राहुल सोनी के पिता भगवतीप्रसाद सोनी ने आठ लोगों पर पुत्र व उसके साथी को पानी में डुबाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 26 जनवरी से वृद्ध ने मोक्षधाम में अनशन शुरू किया और 10 फरवरी से अन्न के साथ जल भी त्याग दिया था। अफसरों ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्रवाई न होने तक वह अनशन समाप्त न करने की जिद पर अड़ा रहा। चार दिन पहले एक बार फिर अनशनकारी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती अनशनकारी ने दवा लेने से इंकार किया। वह बेड से उठकर आत्महत्या की बात करने लगा। इसके बाद अनशनकारी ने लखनऊ जाकर आत्मदाह की चेतावनी दी। किसी घटना की आशंका को लेकर अस्पताल कर्मियों ने लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी। जिसमें सुरक्षा के लिए पुलिस उपलब्ध कराने की मांग की। कोतवाल बलराम सिंह ने रात में ही अस्पताल पहुंचकर अनशनकारी को दो दिन के अंदर कार्रवाई का भरोसा देते हुए दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed