फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Madan Sagar covered with water hyacinth, machine worth Rs 1.28 crore becomes showpiece

Mahoba News: जलकुंभी से पटा मदन सागर, शोपीस बनी 1.28 करोड़ की मशीन

Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Madan Sagar covered with water hyacinth, machine worth Rs 1.28 crore becomes showpiece
महोबा। वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा की शान कहे जाने वाले ऐतिहासिक मदन सागर तालाब की सुंदरता पर ग्रहण लग गया है। इसके चारों तरफ फैली जलकुंभी साफ कराने के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। तालाबों की जलकुंभी साफ कराने के लिए खरीदी गई मशीन शोपीस बनी है। सफाई न होने से नागरिकों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

मदन सागर में तो तालाब के किनारे तक जलकुंभी का मकड़जाल फैला हुआ है। जलकुंभी को साफ कराने के लिए नगर पालिका महोबा की ओर से चार साल पहले करीब 1.28 करोड़ की लागत से मशीन मंगाई गई थी। पालिका के जिम्मेदारों का कहना था कि अब केरल की तर्ज पर शहर के तालाबों की सफाई कराई जाएगी। शुरूआत में कुछ दिन मदन सागर तालाब की जलकुंभी साफ की गई लेकिन इसके बाद जलकुंभी साफ करने का काम ठप हो गया। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते मदन सागर तालाब में जलकुंभी चारों तरफ फैली है। इसी तालाब के शहर के कुछ वार्डों को पाइपलाइन के सहारे पेयजल आपूर्ति दी जाती है। जलकुंभी के कारण तालाब का पानी भी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

-------------------
महोबा। समाजसेवी तारा पाटकार का कहना है कि मशीन की कीमत बहुत ज्यादा अदा की गई। इतनी कीमत में यदि मानव श्रम से काम कराकर जलकुंभी की सफाई कराई जाती तो इससे मजदूरों को काम मिलता और अब तक तालाबों की सफाई हो चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
महोबा। हरिओम ताम्रकार का कहना है कि शहर के तालाब महोबा की धरती की ऐतिहासिक धरोहर हैं। मदन सागर तालाब की सफाई और इनकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। जल्द से जल्द जलकुंभी साफ होनी चाहिए। ताकि, मदन सागार का पुराना वैभव लौट सके।


------------------------

ये है मदन सागर का इतिहास
महोबा। गोखारगिरि पर्वत के किनारे तत्कालीन चंदेल नरेश मदन वर्मन ने वर्ष 1129 से 1163 के बीच 34 वर्षों के अथक प्रयास के बाद मकरध्वज नदी पर बांध बनवाकर खूबसूरत मदन सागर झील का निर्माण कराया था। चार वर्ग किलोमीटर में फैली इस झील के मध्य में खजुराहो स्थापत्य कला शैली में बना खखरामठ (शिवालय) अपने आप में अद्भुत तीर्थ है। झील के मध्य में पांच द्वीप हैं। जिसमें खखरामठ के अलावा मझारी द्वीप प्रमुख है।

- अभी मशीन कीरत सागर तालाब में है। जल्द ही मशीन मदन सागर तालाब में भेजकर जलकुंभी साफ कराई जाएगी।- अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed