फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lakhveer from Haryana dusts Pradeep of Rajasthan

हरियाणा के लखवीर ने राजस्थान के प्रदीप को चटाई धूल

Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lakhveer from Haryana dusts Pradeep of Rajasthan
खरेला (महोबा)। विकासखंड चरखारी के ग्राम कमलखेड़ा में दो दिवसीय मेले में दंगल प्रतियोगिता हुई। जहां पर नामी-गिरामी पहलवानों ने दांव पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। पहला मुकाबला हरियाणा के लखवीर व राजस्थान अलवर के प्रदीप पहलवान के बीच हुआ। लखवीर ने अलवर के प्रदीप पहलवान को पटखनी दे दी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा ने दो पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का आरंभ कराया। दंगल के पहले दिन रुद्रपुर हरियाणा के मेर सिंह पहलवान के बांदा के अंकित को पांच मिनट में चित कर दिया। दिल्ली के अनिल पहलवान ने राजस्थान के प्रदीप पहलवान को कड़े मुकाबले के बाद अंत में धूल चटा दी। उन्नाव के सुलखान सिंह ने गाजियाबाद के सतीश पहलवान को चित कर दिया। पंजाब के अरविंदर पहलवान ने उन्नाव के सुलखान सिंह को पटकनी दे दी। फतेहपुर के पुष्कर सिंह ने हमीरपुर के जीतेंद्र को हराया। महोबा के संजू पहलवान ने चंदौली के हृदेश को दो मिनट में धूल चटा दी। महोबा के संजय ने कर्वी के राकेश पहलवान को चित कर दिया। दंगल में आधा दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूट गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अब व्यायाम के प्रति लोगों की रुचि कम हो रही है। व्यायाम न करने से ज्यादातर लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं, जबकि दो दशक पहले जगह-जगह व्यायामशालाएं खुली थीं। लोग प्रतिदिन व्यायाम करते थे तो स्वस्थ्य रहते थे। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देंवेद्र सिंह, पहरेथा प्रधान लखनलाल द्विवेदी, पड़ोरा प्रधान शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed