फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kambal Bante

एडीएम व एसडीएम ने गांव-गांव जाकर गरीबों को बांटे कंबल

Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kambal Bante
मझौल गांव में घर जाकर जरूरतमंद को कंबल देते एडीएम - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। ठंड व शीतलहरी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। एडीएम आरएस वर्मा व एसडीएम राकेश कुमार ने तहसील क्षेत्र के चार गांव में घर-घर पहुंच जरूरतमंदों को गर्म कंबल बांटे। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर प्रशासन ने लेखपालों के माध्यम से जरूरतमंदों की सूची तैयार कराई है, ताकि लोगों को कंबल दिलाए जा सकें। एडीएम व एसडीएम ने विकास खंड चरखारी के मझौल, कनेरा, छानीखुर्द व सुदामापुरी में गरीबों के घर पहुंचकर कंबल बांटे। चार गांवों में सौ से अधिक गरीबों को गर्म कंबल मुहैया कराए गए। इस मौके पर तहसीलदार परशुराम पटेल, नायब तहसीलदार मनीष सिंह, लेखपाल लक्ष्मण सिंह यादव, ग्राम प्रधान भानसिंह पाल आदि मौजूद रहे। एडीएम ने बताया कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन प्रयासरत हैं। जल्द ही सभी गरीबों को कंबल मिलेंगे। कस्बा व नगरीय क्षेत्रों में तहसील व नगर पालिका प्रशासन अलाव की व्यवस्था करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed