फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fraud of two lakhs by luring double amount in chit fund company

चिटफंड कंपनी में दोगुनी रकम दिलाने का लालच देकर दो लाख की ठगी

Sun, 15 Dec 2019 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs by luring double amount in chit fund company
महोबा। चिटफंड कंपनियों में जमा कराए गए पैसे समय सीमा पूरी होने के बाद भी वापस न किए जाने से उपभोक्ता परेशान है। पांच वर्ष पहले दोगुनी रकम का लालच देकर ग्रामीण से दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। समय निकल जाने के बाद भी पैसे वापस न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। रविवार को कोर्ट के आदेश पर एजेंट व चिटफंड कंपनी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई निवासी बसीर पुत्र जघनी ने पांच वर्ष पहले जीसीए मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में एजेंट के माध्यम से दो लाख रुपये जमा किए थे। उस समय गांव के ही कंपनी के एजेंट रतीराम पाल ने पांच वर्ष में रकम दो गुनी होने का लालच दिया था। समय सीमा पूरी होने के बाद रकम वापस नहीं की गई। पीड़ित ने अमानत में खयानत किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन न्याय नहीं मिला। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रविवार को न्यायालय में जीसीए मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड प्रीतमपुरा नई दिल्ली व एजेंट रतीराम पाल के खिलाफ धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई राजबहादुर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed