फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Food grains are being delivered to the poor from village to village for four months in mahoba

महोबाः चार माह से गांव-गांव में गरीबों को पहुंचा रहे अनाज

Sat, 01 Aug 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Food grains are being delivered to the poor from village to village for four months in mahoba
ग्राम पहरा में गरीबों को खाद्यान्न वितरित करते समाजसेवी - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कोरोना महामारी को लेकर महानगरों से लौटे प्रवासी श्रमिकों के खानपान की व्यवस्था का जिम्मा कस्बे के समाजसेवियों ने उठाया है। काम के अभाव में रोजी रोटी की समस्या को देखते हुए गांव गांव में प्रतिदिन निशुल्क अनाज मुहैया कराया जा रहा है। समाजसेवी सागर सिंह चार माह से लगातार यह मुहिम चला रहे हैं। कोई भूखा न रहे, इसकी जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी चौधरी जयवंत सिंह व उनके पुत्र सागर सिंह कोरोना महामारी के चलते लोगों को अनाज मुहैया करा रहे हैं। सागर सिंह ने बताया कि कबरई चौराहा व पहरा में मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जहां कोई भी जरूरतमंद अपनी समस्या बताकर सहायता दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

एक ही क्षेत्र के एक साथ एक दर्जन से अधिक गरीब लोगों के नाम दर्ज होते ही वह स्वयं गाड़ी लेकर फोन से सूचना देकर गांव में अनाज वितरण करने पहुंच जाते है। चार माह से यह सिलसिला अनवरत चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण समाप्त होने तक यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed