{"_id":"620161148b088d11f25ba759","slug":"explanation-from-the-four-candidates-missing-in-the-observer-s-meeting-mahoba-news-knp679402769","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यय प्रेक्षक की बैठक में नदारद चार प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यय प्रेक्षक की बैठक में नदारद चार प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
महोबा। कोषागार सभागार में व्यय प्रेक्षक राजेन एम. वसावडा द्वारा जिले की दोनों विधानसभा सभाओं के सभी उम्मीदवारों की व्यय पुस्तिकाओं की जांच की गई। जिसमें दोनो विधान सभा से दो-दो प्रत्याशी अनुपस्थित रहे जिनसे आरओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
बैठक में चुनाव में खर्च का ब्योरा देने के लिए प्रत्याशी अथवा प्रतिनिधि पहुंचे थे। लेकिन चरखारी विधान सभा सपा प्रत्याशी रामजीवन व निर्दलीय भुवनेंद्र नारायण और महोबा विधान सभा में जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी कुलदीप कुशवाहा व निर्दलीय अनिल की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। जिस पर दोनों विधान सभा के प्रत्याशियों को आरओ ने नोटिस जारी किया है। आरओ स्वेता पांडेय ने बताया कि कोषागार से आई रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किया गया है।
बैठक में प्रेक्षक ने बताया कि आगामी व्यय संबंधी जांच 12 फरवरी तथा 17 फरवरी को की जाएगी, जिसमें चरखारी विधानसभा के उम्मीदवार पूर्वान्ह 11:30 बजे तथा महोबा विधानसभा के उम्मीदवार अपरान्ह 3:00 बजे जिला कोषागार महोबा में उपस्थित होंगे।