{"_id":"69d3ffc1936d0ba2510a33d4","slug":"doctors-are-on-duty-24-hours-a-day-at-chcs-and-phcs-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124056-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सीएचसी व पीएचसी में 24 घंटे रहे डॉक्टरों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सीएचसी व पीएचसी में 24 घंटे रहे डॉक्टरों की ड्यूटी
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में हीट वेव प्रबंधन की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रामक रोग और बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी में डॉक्टरों की ड्यूटी 24 घंटे रहे। जीवन रक्षक दवाएं और एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को सभी तालाबों को भरने के निर्देश दिए। कहा कि गोशालाओं में पानी, भूसे और चारे की व्यवस्था की जाए। पीने के पानी को ठंडा रखने व चरही के ऊपर शेड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को यात्री प्रतीक्षालय में प्रतिक्षा कर रहे यात्रियों के बैठने, पंखा और कूलर की व्यवस्था करने व साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि मनरेगा के सभी मजदूरों को स्वच्छ जल, उचित छाया और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर मजदूरों व कार्मिकों का रुटीन चेकअप और ओआरएस की व्यवस्था की जाए।
आवश्यकतानुसार कार्य के घंटे में परिवर्तन किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को प्रचार प्रसार करने, ट्रेनिंग व माॅक अभ्यास कराने के निर्देश दिए। ताकि लू और हीट वेव से बचाव किया जा सके। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर सल्तनत परवीन आदि मौजूद रहे।