{"_id":"65a66a9098eb5e4f3e0941eb","slug":"devotees-came-out-chanting-hare-krishna-hare-ram-in-bal-gopal-shobha-yatra-mahoba-news-c-12-1-knp1080-547844-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बाल गोपाल शोभा यात्रा में हरे कृष्ण, हरे राम संकीर्तन करते निकले भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बाल गोपाल शोभा यात्रा में हरे कृष्ण, हरे राम संकीर्तन करते निकले भक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के नई दिल्ली से आए भक्तों ने मंगलवार को शहर में बाल गोपाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्त हरे कृष्ण, हरे राम का संकीर्तन करते चलते रहे। समाजसेवियों और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा का शुभारंभ चरखारी बाईपास नवीन गल्ला मंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से हु। जो परमानंद चौक, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, तहसील चौराहा होते हुए गुजरी। महोबा निवासी व इस्कॉन नई दिल्ली के प्रवक्ता जितामित्र प्रभुजी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य देश-दुनिया में श्रीमद्भागवत गीता और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना हैं। इस्कॉन को हरे कृष्ण आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है।
देश-विदेश में इसके अनेक मंदिर और विद्यालय है। इस्कॉन समूह के लगभग 400 से अधिक मंदिरों की स्थापना हो चुकी है। इसके बाद आयोजित कृष्ण कथा में श्रीमद्भागवत के दिव्य संदेश का वर्णन सुनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं, युवा व बुजुर्ग भी मौजूद रहे। इस मौके पर संघ के क्षेत्रीय प्रभारी निरंजन, बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, डॉ. अजय बरसैंया, अजयराज, सौरभ, आनंद सोनी आदि मौजूद रहे।