फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women were made aware of the need to exercise caution.

Mahoba News: महिलाओं को सावधानी बरतने के प्रति किया जागरूक

Tue, 29 Sep 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware of the need to exercise caution.
महोबा। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भ समापन दिवस पर डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जनपदीय अंतर विभागीय अभिसरण व संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि सुरक्षित गर्भ समापन के संबंध में सही और प्रामाणिक जानकारी लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है।
विज्ञापन


नीम-हकीम व असुरक्षित माध्यमों से गर्भ समापन कराने के बजाए प्रशिक्षित चिकित्सकों की देखरेख में सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त चिकित्सालय में ही सुरक्षित गर्भ समापन कराया जाए। ताक, महिलाओं को अनावश्यक जटिलताओं से बचाया जा सके। उन्होंने विद्यालयों और समुदाय स्तर भी आवश्यक जागरूक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनय कुमार, एसीएमओ डॉ. वीके चौहान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा आदि ने गर्भसमापन की सेवाओं, सावधानियां व स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. आरके चौरिहा, डॉ. राजेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार, डीपीएम ममता अहिरवार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed