{"_id":"6ababbfff8090852580bc965","slug":"welder-dies-after-suffering-electric-shock-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129187-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: करंट की चपेट में आकर वेल्डिंग मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: करंट की चपेट में आकर वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
महोबा। शहर के हमीरपुर चुंगी के पास एक दुकान में सोमवार की सुबह काम करते समय करंट की चपेट में आने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव निवासी जगत विश्वकर्मा (35) हाईवे स्थित खराद-वेल्डिंग की दुकान किए हैं। सुबह करीब 11 बजे वह दुकान में काम कर रहा था तभी उसकी कमीज खराद मशीन में फंस गई जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना परिजन को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई रवि विश्वकर्मा ने बताया कि खराद मशीन में काम करते समय हादसा होने से भाई की माैत हो हुई है। घटना से पिता राधेश्याम, मां फूलकुमारी, भाई रामेश्वर, पत्नी लक्ष्मी, बेटा सनी, बेटी नंदनी और काजल रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।