{"_id":"6ababc3988236e5fe90bc040","slug":"ct-scan-out-of-order-for-three-days-patients-facing-difficulties-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129189-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन दिन से सीटी स्कैन ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन दिन से सीटी स्कैन ठप, मरीज परेशान
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन मशीन पिछले तीन से बंद पड़ी हैं। तीन दिन हुई लगातार बारिश से सीटी स्कैन कक्ष में पानी भर जाने से मरीज परेशान हैं। उन्हें सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इधर कक्ष में मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। साथ ही हैलोजन जलाकर कक्ष की नमी सुखाई जा रही है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 20 से 25 मरीज सीटी स्कैन के लिए आते हैं। तीन दिन पहले हुई झमाझम बारिश से सीटी स्कैन कक्ष और परिसर में पानी भर गया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से मोटर लगाकर पानी को खाली कराया जा रहा है। सीटी स्कैन सेवा बंद होने से मरीजों को जनपद झांसी, छतरपुर आदि शहरों के निजी जांच केंद्रों में जाना पड़ रहा है।
वहीं निजी सेंटरों पर सीटी स्कैन कराने में पांच हजार रुपये तक का खर्च आ रहा है। जिला अस्पताल में यह सेवा सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलती है। अस्पताल प्रशासन मोटर और हैलोजन लगाकर पानी और नमी दूर करने जुटा है। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मोटर लगाकर सीटी स्कैन कक्ष व परिसर से पानी खाली कराया जा रहा है। मंगलवार से मरीजों को सीटी स्कैन सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।