{"_id":"6532c092dabd29872f0928f6","slug":"demonstration-of-women-farmers-angry-over-not-getting-fertilizer-in-the-committee-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2288-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: समिति में खाद न मिलने से नाराज महिला किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: समिति में खाद न मिलने से नाराज महिला किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। जिले में खाद को लेकर मारामारी मची है। समितियों में भोर से ही खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट रही है। साधन सहकारी समिति धनुषधारी में दो दिन से खाद का वितरण न किए जाने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया। खाद न मिलने से नाराज महिला व पुरुष किसानों ने समिति के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि वह 15 दिन से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। खाद न मिलने से उनकी रबी फसल की बुआई पिछड़ रही है।
इस समय किसान रबी फसल की तैयारियों में जुटे हैं। डीएपी खाद न मिलने से खेतों में बुआई नहीं हो पा रही है। साधन सहकारी समिति धनुषधारी चरखारी में दो दिन पहले खाद का वितरण किया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सकी। दो दिन से सैकड़ों किसान सुबह से ही खाद के लिए भटक रहे हैं।
शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक समिति का ताला न खुलने से किसान भड़क गए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। महिला किसान मन्नू, आशारानी, पाना, ममता, गुड्डो, शोभारानी आदि का कहना था कि वह 15 दिन से समिति के चक्कर लगा रही हैं। दो दिन पहले भीड़ अधिक होने के चलते उन्हें खाद नहीं मिल सकी थी। अगले दिन समिति खुलने की बात कही गई थी, लेकिन वह सुबह से चूल्हा-चौका छोड़कर खाद के लिए पूरा दिन बर्बाद कर रही हैं।
विज्ञापन
उधर, सहकारी निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता का कहना है कि कर्मचारियों की कमी है। एक प्रभारी पर चार समितियों की जिम्मेदारी है। मंडी के अंदर क्रय-विक्रय समिति में खाद का वितरण किया गया। शनिवार को धनुषधारी समिति में खाद का वितरण किया जाएगा।