{"_id":"5a7b44db4f1c1b387b8b51ba","slug":"two-trucks-mounted-in-the-night-due-to-mist-four-drivers-including-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में धुंध के चलते दो ट्रक भिड़े, चालकों समेत चार लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में धुंध के चलते दो ट्रक भिड़े, चालकों समेत चार लहूलुहान
mahoba
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कनकुुआ।
अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई वहीं अन्य दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने के चलते उनके सिर पर गंभीर चोटे आई।
थाना महोबकंठ के ग्राम बम्हौरी के सिद्घबाबा पहाड़ के समीप अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे महिला का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ और थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन महिला कौन और कहां की निवासी थी यह पता नही चल सका। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक की तलाश में जुट गई है।
दूसरी घटना कस्बा कबरई के खनिज बैरियर के समीप हुई। रात के समय धुंध होने के चलते दो ट्रक आमने सामने टकरा गए। दुर्घटना में एक ट्रक का चालक कस्बा खन्ना निवासी श्यामू 23 पुत्र दयाशंकर व क्लीनर करन 26 पुत्र रामपाल व दूसरे ट्रक के शरद 22 पुत्र देवीदीन व सुमित 19 पुत्र कामता निवासी कबरई घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने शरद की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर दिया। तीसरी घटना कैमाहा के पास हुई। जहां बाइक फिसलने से राजनगर निवासी नीरज प्रजापति 19, रामअवतार व हीरालाल घायल हो गए। एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला बजरंग चौक निवासी रोहित 27 पुत्र खेमचंद्र अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।