{"_id":"5afc71e24f1c1bda408b5e39","slug":"police-arrested-the-killers-of-gajodhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजोधर के हत्यारों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गजोधर के हत्यारों को पुलिस ने पकड़ा
mahoba
Updated Wed, 16 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए हत्या के आरोपी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। थाना खरेला के ग्राम ऐचाना में 13 मई की रात रंजिश व लेनदेन के विवाद में अधेड़ की लाठी डंडों से पीटकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे व धारदार कुल्हाड़ी बरामद की है।
गौरतलब है कि ग्राम ऐचाना निवासी गजोधर (45) पुत्र बद्दू अहिरवार की 13 मई की रात दबंगों ने रंजिश और पांच सौ रुपये के लेनदेन में लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देेश दिए थे। घटना में पुलिस ने 60 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को थानाध्यक्ष खरेला बृजेश बहादुर ने उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी व कांस्टेबिल प्रद्युम्न कुमार, दिनेश सिंह व राममिलन और स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार व अच्छेलाल ने हत्या में शामिल आरोपी रज्जू पुत्र भानसिंह, कल्लू पुत्र स्व. लल्लू सिंह, बालादीन व कल्याण पुत्रगण कंधी प्रजापति और रोशन पुत्र लल्लू सिंह को तालाब के किनारे से प्राथमिक पाठशाला को जाने वाले ऐचाना तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कुल्हाड़ी, एक लाठी व दो डंडे बरामद किए है। एसपी ने बताया कि अहंकार को लेकर हत्या की गई थी।