{"_id":"5af1e6b84f1c1b57098b8d02","slug":"half-a-dozen-children-are-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू खाने से आधा दर्जन बच्चें बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड्डू खाने से आधा दर्जन बच्चें बीमार
mahoba
Updated Tue, 08 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। कस्बे के मिठाई दुुकानदार से खरीदे गए लड्डू खाकर आधा दर्जन बच्चें बीमार हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।
थाना श्रीनगर के ग्राम सिजवाहा निवासी देवीदीन राजपूत की पुत्री की सोमवार को सगाई थी।जिसको लेकर देवीदीन ने कस्बा श्रीनगर के मिठाई दुकानदार नन्हू गुप्ता की दुुकान से लड्डू खरीदे थे। वर पक्ष के लोग मध्यप्रदेश के ग्राम भदेसर से आए और सगाई की रस्म पूरी की। जाते समय वर पक्ष के लोगों को लड्डू दिए गए। ग्राम भदेसर पहुंचकर जब बच्चों ने लड्डू खाए तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। लड्डू खाने से बीमार हुए सुनील 8, सतीश 12, नेहा 6, भारत सिंह 7, राजेश 10 समेत आधा दर्जन बच्चों को नौगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर देवीदीन ने थाना श्रीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मिठाई दुकानदार नन्हू को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।