फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba Murder Case Man Slits Uncle Throat with Sharp Weapon Following Family Dispute Dies on the Spot

सीजी: कोरबा में रिश्तों का खून! पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता, मौके पर मौत; आरोपी फरार

Sun, 13 Sep 2026 10:12 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 10:12 AM IST
सार

कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के पनगांव में पारिवारिक विवाद के बाद भतीजे ने अपने चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Korba Murder Case Man Slits Uncle Throat with Sharp Weapon Following Family Dispute Dies on the Spot
कोरबा थाना इलाके का बताया जा रहा मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है। पनगांव में शनिवार की देर रात पारिवारिक विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार फरसी से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गुलाब सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात गुलाब सिंह का अपनी मां से किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। दादी और चाचा के बीच बहस होते देख भतीजा दुर्गेश कुमार अचानक आगबबूला हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुर्गेश ने घर में रखी धारदार फरसी उठा ली और चाचा गुलाब सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने फरसी से चाचा के गले पर वार किया, जिससे गला कट गया और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, खून से लथपथ शव देख सन्न
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोरबी चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम की तैयारी
सूचना मिलते ही कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की।

ये भी पढ़ें-  'बीजेपी के नाराज फूफा हमारे संपर्क में’: बिलासपुर शिविर के समापन पर दीपक बैज का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज


फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसके पीछे क्या कारण था, यह जांच का विषय है। फरार आरोपी दुर्गेश कुमार की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

एक ही परिवार में खूनी वारदात से गांव में हड़कंप
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पनगांव में हड़कंप मचा हुआ है। एक ही परिवार में हुई इस खूनी वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed