फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham: Nephew Beats Uncle Nearly to Death with Stick; Uncle Dies 15 Days Later, Accused Arrested in Telang

सीजी: 21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा, छत्तीसगढ़ छोड़ तेलंगाना में छिपा; ऐसे दबोचा गया

Sun, 13 Sep 2026 02:11 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 02:11 PM IST
सार

मामूली विवाद के बाद चाचा के सिर पर डंडे से हमला करने वाला आरोपी करीब 21 महीने तक गिरफ्तारी से बचता रहा। चाचा की इलाज के दौरान मौत के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ छोड़कर तेलंगाना में था। पुलिस ने उसे सांगारेड्डी जिले से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Kabirdham: Nephew Beats Uncle Nearly to Death with Stick; Uncle Dies 15 Days Later, Accused Arrested in Telang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार


विज्ञापन
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 21 महीने से फरार आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिसंबर 2024 में मामूली विवाद के बाद अपने चाचा के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया था। गंभीर चोटों के बाद चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना 2 दिसंबर 2024 को ग्राम बैगापारा पोलमी में हुई थी। गांव निवासी फूलसिंह बैगा का अपने चाचा सुकलाल बैगा (55) से किसी सामान्य बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


सिर पर डंडे के वार से आई थी गंभीर चोट
विवाद बढ़ने पर फूलसिंह ने कथित तौर पर चाचा के साथ गाली-गलौज और धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सुकलाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की रिपोर्ट के आधार पर 3 दिसंबर 2024 को कुकदूर थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में BNS की धारा 117(2) भी जोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई चाचा की मौत
गंभीर चोटों से जूझ रहे सुकलाल बैगा की 17 दिसंबर 2024 की रात मौत हो गई। अगले दिन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सिर पर डंडे से किए गए हमले में लगी चोटें ही मौत की वजह बनीं। इसके बाद पुलिस ने मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

गिरफ्तारी से बचने छत्तीसगढ़ छोड़ गया था
चाचा की मौत के बाद आरोपी फूलसिंह बैगा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही, लेकिन आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्य से मिला सुराग
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर कुकदूर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि फूलसिंह बैगा तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले के बोंथापल्ली क्षेत्र में छिपकर रह रहा है।


तेलंगाना पहुंची पुलिस टीम, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस की टीम तेलंगाना रवाना हुई। स्थानीय स्तर पर पतासाजी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गुम्माडीडाला थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी फूलसिंह बैगा को 12 सितंबर को जेएमएफसी न्यायालय पंडरिया में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed