फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Accident News Unknown Vehicle Rams Bike Carrying Four Youths two Dead two Severely Injured

अनूपपुर में रफ्तार का कहर: बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल

Sun, 13 Sep 2026 01:37 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 01:37 PM IST
सार

अनूपपुर के भोलगढ़ के पास शनिवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हुए। उपचार के दौरान निखिल केवट और बद्री केवट की मौत हो गई, जबकि रवि कुशवाहा और राज बैगा का इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Anuppur Accident News Unknown Vehicle Rams Bike Carrying Four Youths two Dead two Severely Injured
जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी में मृतकों के परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनूपपुर जिले में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोतमा से बरगवां और झगरहा लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को शनिवार रात भोलगढ़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चारों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय रवि कुशवाहा निवासी बरगवां, 20 वर्षीय निखिल केवट, 36 वर्षीय बद्री केवट तथा 20 वर्षीय राज बैगा निवासी झगरहा रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। भोलगढ़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चारों सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


घायल अवस्था में पड़े थे तीन साथी
हादसे के कुछ समय बाद राज बैगा को होश आया। उसने आसपास देखा तो तीनों साथी घायल अवस्था में पड़े थे। इसी दौरान रवि कुशवाहा भी घायल हालत में उठा और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान निखिल केवट ने शनिवार रात 12 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बद्री केवट की रविवार सुबह 5 बजे मौत हो गई। रवि कुशवाहा के परिजन रात में ही उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जबकि राज बैगा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पन्ना: मझगांय बांध में बढ़ता पानी, विस्थापितों के सब्र का बांध टूटा; चिता जलाकर उठाई हक की आवाज

परिजनों के अनुसार, बद्री केवट विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, निखिल अविवाहित था तथा तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के साथ परिवार के भरण-पोषण का प्रमुख सहारा था। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed