{"_id":"5ca3a353bdec2214012783e8","slug":"91554228051-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के माल के साथ जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चलती ट्रेन व प्लेटफार्म में लेटे यात्रियों के पर्स, मोबाइल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का माल और धारदार छुरी बरामद की है। आरोपी का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा गया है।
जीआरपी थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी मंगलवार की सुबह एसआई शिवकिशोर व आरक्षी वीर सिंह, सुशील कुमार, अमित कुमार के साथ रेलवे स्टेशन में संदिग्धों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। घेराबंदी कर उसे पकड़ने पर पुलिस ने उसके पास से चोरी का पर्स, 150 रुपये की नगदी व धारदार छुरी बरामद की गई।
जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी। युवक ने अपना नाम करन अहिरवार पुत्र राजेश अहिरवार निवासी ग्राम बरभौली थाना खन्ना बताया है। युवक शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ पूर्व में बांदा, झांसी व महोबा में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
चोरी के माल के साथ जीआरपी के हत्थे चढ़ा अपराधी