फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बाइक व ई-रिक्शा की भिडंत में दंपति समेत पांच लोग घायल

बाइक व ई-रिक्शा की भिडंत में दंपति समेत पांच लोग घायल

Fri, 11 Jan 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाइक व ई-रिक्शा की भिडंत में दंपति समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ई-रिक्शा व बाइक की भिडंत में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कबरई में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हुए है।
शुक्रवार की शाम कस्बा कबरई से सवारियां लेकर ई-रिक्शा महोबा की ओर आ रहा था। तभी हाईवे में बद्री सिंह बालिका इंटर कालेज के समीप बाइक से भिडंत हो गई। जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया जबकि बाइक भी फिसल गई। घायलों में ई-रिक्शा सवार कस्बा कबरई के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नवल (35) पुत्र लखनलाल, उसकी पत्नी पूनम (32), पुत्र उमंग (08) व पीहू (03) शामिल है। जबकि बाइक सवार राज निवासी बीला का पैर टूट गया। सूचना पर पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम परसाहा निवासी सुरेंद्र (20) पुत्र मोतीलाल बाइक से महोबा आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह पहाड़िया निवासी संपत पत्नी पवन सड़क पार कर रही थी। तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में दंपति समेत पांच लोग घायल
- सभी घायलों को सीएचसी कबरई में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed