{"_id":"5b2550ce4f1c1bb0318b724b","slug":"191529172174-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान से चोरों ने उड़ाया एक लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने मकान से चोरों ने उड़ाया एक लाख का माल
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनकुआ महोबा। थाना महोबकंठ के ग्राम तेलीपहाड़ी में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने चांदी के आभूषण समेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। दिल्ली में मेहनत मजदूरी कर परिवार सहित घर लौटे गृहस्वामी को मकान के ताले टूटे और सामान गायब मिलने पर उसके होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम तेलीपहाड़ी निवासी परमेश्वरी दयाल अहिरवार दो माह पहले परिवार सहित मेहनत मजदूरी के लिए मकान में ताला लगाकर दिल्ली गया था। शनिवार को परमेश्वरीदयाल घर वापस लौटा तो मकान के अंदर के कमरे का ताला टूटा व सामान गायब मिला। पीड़ित ने बताया कि चोर मकान से सोने के दो मंगलसूत्र, चार चूड़िया, पायल समेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने थाना महोबकंठ में घटना की तहरीर सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना से पीड़ित परिवार परेशान है। थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।
सूने मकान से चोरों ने उड़ाया एक लाख का माल
- दिल्ली में मेहनत मजदूरी करने परिवार सहित गया था गृहस्वामी
- चोरी की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल