फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ट्रेन के इंजन का नटबोल्ट खोल रहा युवक गिरफ्तार

ट्रेन के इंजन का नटबोल्ट खोल रहा युवक गिरफ्तार

Wed, 23 Jan 2019 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन का नटबोल्ट खोल रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक में कुलपहाड़ स्टेशन के समीप खड़ी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में चढ़कर बोगी से जुड़ा नटबोल्ट खोल रहे युवक को चालक ने पकड़ लिया। मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।

झांसी से बांदा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बुधवार की शाम कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन में खड़ी थी। तभी एक युवक इंजन में चढ़ गया और इंजन से जुड़ी बोगी का नटबोल्ट खोलने लगा। चालक की अचानक नजर पड़ने पर उसने युवक को पकड़ लिया और स्टेशन मास्टर व आरपीएफ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हरिश्चंद्र पुत्र नरोत्तम निवासी ग्राम भरवारा महोबा बताया। आरपीएफ के प्रभारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि शरारतीतत्व द्वारा बोगी और इंजन के बीच लगे पेंच को खोलने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। आरोपी का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

ट्रेन के इंजन का नटबोल्ट खोल रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed