फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Corruption case filed against another inspector

Mahoba News: एक और दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 10:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Corruption case filed against another inspector
महोबा। कस्बा कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में वर्ष 2020 में जिले में तैनात रहे पुलिसकर्मियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के प्रभारी निरीक्षक ने एक और दरोगा पर शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में दरोगा पर 4.77 लाख रुपये आय से अधिक मिलने की पुष्टि हुई है। दो सितंबर को दरोगा स्वतंत्र कुमार पर सात लाख से अधिक आय से अधिक व्यय करने की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सात सितंबर 2020 को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लगी थी और 13 सितंबर को मौत हो गई थी। मामले की जांच एसआईटी से कराई गई थी। जिसमें तत्कालीन एसपी, थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, व्यापारी सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय तैनात रहे सभी दरोगा और सिपाहियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में संगठन की ओर से की गई जांच में जनपद कानपुर देहात के बाबूरामपुरवा निवासी उपनिरीक्षक अंबुज कुमार शर्मा वर्ष 2020 में महोबा में तैनात थे। लोकसेवक के रूप में कार्यरत रहते हुए उन्होंने सभी ज्ञात और वैध स्रोतों से 24,72,285 रुपये की आय अर्जित की। इसी अवधि में उनके द्वारा 29,49,510 रुपये व्यय पाया गया। ऐसे में आय के सापेक्ष 4,77,225 रुपये का अधिक व्यय किया गया। तहरीर के आधार पर दरोगा अंबुज कुमार शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed